A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

अम्बेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

सिद्धार्थनगर । जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
बैठक में सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि किसानो द्वारा की जा रही मांग को समय से पूर्ण कराये। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया। कोई भी दुकानदार कालाबाजारी न करने पाये। नलकूप खराब होने की समस्या के बारे में किसानो द्वारा अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने नलकूप चालक का नम्बर सभी नलकूपो पर अंकित कराने का निर्देश दिया तथा नलकूपों का संचालन कराने का भी निर्देश दिया।किसानो द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केन्द्र खोलने की मांग की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराये तथा निर्धारित मूल्य पर ही खाद की विक्री हो। सभी अधिकारी किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण करायें। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराये। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बैठक में आए हुए समस्त अधिकारीगण व सम्मानित कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जीवन लाल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तथा किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं किसान व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!