
डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दोनों वाहन चालकों की मौत
डिलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात 9 बजे करनपुर केनिकट ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम की भीषण टक्कर हो गई।इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। हाईवेपर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दो घंटे तक प्रयास करने केबाद जाम खुलवाया। कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्री बेगमपुरनिवा्सी विनीत कुमार शुक्रवार की रात लगभग 9 बजट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर त्रिवेणी शुगर मिल रानी नागल केलिए चले। वह डिलारी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर के निकटपहुंचे तो विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आई डीसीएम नेट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों चालक गंभीरघायल हो गए हैं, जिन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, लेकिन रास्तेमें उनकी मौत हो गई। डी्ीएम चालक बिहार निवासी बतायाजा रहा है। डिलारी एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि देररात तक उन्हें डीसीएम चालक के नाम की जानकारी नहींमिल पाई है। उधर मौके पर जाम लग जाने पर थाना अध्यक्षने भारी पुलिस बल के साथ मौक पर पहुंचकर जाम खुलवायाऔर यातायात सुचारु। किया। मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद








