
‘ यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले होगा ऑनलाइन इम्तिहान
बोर्ड परीक्षा में सूबे के राजकीय विद्यालयों का प्रदर्शन सुधारने की कवायद राज्य परियोजना कार्यालय ने शुरू कर दी है । यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्र – छात्राओं को पहली बार ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी । गणित और विज्ञान विषय की ऑनलाइन परीक्षा । यह परीक्षा 12 दिसंबर से प्रस्तावित है । इसके बाद रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा । कमजोर विद्यार्थियों की एक माह बाद फिर से परीक्षा कराई जाएगी । इस संबंध में अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने सभी डीआईओएस को पत्र जारी कर निर्देश दिया है ।




