A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़ताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेश

Maharashtra में किसे CM बनाएगी महायुति? संजय राउत के इस दावे से मची हलचल

Maharashtra का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हो सका है. महायुति इस संदर्भ में आज बैठक करेगी. इससे पहले संजय राउत ने बड़ा दावा किया है

Sanjay Raut claim on maharashtra new chief minister eknath Shinde Devendra fadnavis Ajit pawar claims Maharashtra में किसे CM बनाएगी महायुति? संजय राउत के इस दावे से मची हलचल

महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर अटकलों और क़यासों का दौर जारी है. इस बीच राज्यसभा सांसद और शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है.

राउत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि बहुमत इतना बड़ा है कि वे किसी को भी मुख्यमंत्री बना कर भेज सकते हैं. मोदी शाह तय मुख्यमंत्री करेंगे. वे गुजरात के फायदे की बात करेंगे. वे बहुमत के ताकत पर किसी को भी मुख्यमंत्री बना सकते हैं. उन्होंने ऐसा मध्य प्रदेश और राजस्थान में कर के दिखाया है.

सांसद ने कहा कि अगर मोदी जी देश के असली नेता होते तो ऐसा करने की उन्हें जरूरत नहीं पडती. पार्टी तोड़ने का काम नेहरू, इंदिरा और मनमोहन ने नहीं किया, ये वही करते हैं जो मन में भी कमजोर हैं और पार्टी में भी कमजौर हैं

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में 400 से भी ज्यादा शिकायतें हमारे पास आई हैं हम उसपर चर्चा करेंगे

महाराष्ट्र का चुनाव बैलट पर लीजिए. अगर बैलट पर आप जीतते तब समझेंगे. बैलट पेपर में 145 में हम लीड पर हैं. शरद पवार जैसा नेता के पीछे महाराष्ट्र खड़ा था. ये सब जो खिचड़ी बनी है उसके लिए चंद्रचूड़ जिम्मेदार है

Back to top button
error: Content is protected !!