उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकुशीनगरताज़ा खबर
प्रतिकूल परिस्थितियों के दृष्टिगत दंगा/बलवा से निपटने व नियंत्रण हेतु कुशीनगर पुलिस है तैयार
*शुक्रवार की परेड के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों/शस्त्रों का कराया गया संचालन व दी गई जानकारी-*
*बलवाइयों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का अलग-अलग टीमें बनाकर किया गया पूर्वाभ्यास-*
*आमजन में सुरक्षा की भावना व समाज में भयमुक्त वातावरण का दिया गया संदेश-*
- आज दिनांक 06.12.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा परेड के दौरान जनपद कुशीनगर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में पुलिस टीम को दंगा/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण/कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य रुप से शस्त्र अभ्यास एवं शस्त्रों को खोलने एवं जोड़ने की जानकारी तथा समस्त आर्म्स –एम्यूनेशन की जानकारी प्रदान की गयी।
पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये। साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें।






