A2Z सभी खबर सभी जिले की

TMU में हई मौतों की CBI जांच की मांगःमुरादाबाद में अपना दल ने कलेक्ट्ेट परप्रदर्शन किया, पूछा-यहां आएदिन क्यों मर रहेमेडिकल स्टूडेंट्स

मुरादाबाद में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए अपना दल कमेरावादीके कार्यकर्ता।

मुरादाबाद की प्राइवेट यूनिवर्सिटी टीएमयू में मेडिकलछात्र की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार कोअपना दल (कमेरावादी ) के कार्यकर्ताओं ने मुरादाबादमें कलेक्ट्रेट पर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन करनारेबाजी की। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्रीको भेजे ज्ञापन में तीर्थकर महावीर यूनिवर्सेटी में हुईछात्र-छात्राओं की मौत की CBI से जांच कराने की मांग

की गई है।

बता दे कि मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर पाकबड़ा थानाक्षेत्र में स्थित तीर्थकर महावीर यूनिवर्सिटी में बुधवारको मेडिकल छात्र अतुल तिवारी की लाश फंदे परलटकी हुई मिली थी। अतुल यूपी के वाराणसी का रहनेवाला था। वह टीएमयू में बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी एंडइमेजिंग टेक्नोलॉजी (BIRT) प्रथम वर्ष का छात्र था।अगस्त 2024 में ही उसने टीएमयू में एडमिशन लियाथा। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रबंधन दोनों को ही दावा है।कि उन्हें मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।इस मामले में छात्र के पिता स्वतंत्र तिवारी ने गुरुवारको पाकबड़ा थाने में अतुल की क्लासमेट परी जैन केखिलाफ FIR दर्ज करा दी थी। इस एफआईआर में। । उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे अतुल की अपनीक्लासमेट परी जैन से दोस्ती थी। परी जैन उसे आक्सरटॉर्चर करती थी। जिससे परेशान होकर उसने सुसाइडकर लिया। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।इस बीच शुक्रवार को अपना दल करमेरावादी केकार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।मंडल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व मेंपहुंचे लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और टीएमयू केखिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों ने कहा कि टीएमयूमें लगातार हो रही मौतों का सच सामने आना चाहिए।तुरैहा ने कहा, एक-एक करके इस यूनिवर्सटी में कईछात्र-छात्राओं और महिला प्रोफेस की संदिग्ध हालात मेंमौत हो चुकी है। इनकी मौत या तो छत से गिरकर होतीहै या फिर लाश फंदे पर लटकी मिलती है। सभी मामलोंमें यूनिवर्सिटी सुसाइड नोट नहीं मिलने का दावा कर देतीहै।

तुरैहा ने कहा, यदि कोई दुनिया छोड़कर जाता है तोअपने प्रियजनों के लिए सुसाइड नोट के रूप में आखिरीसंदेश और मरने की वजह जरूर लिखकर जाता है।लेकिन टीएमयू में होने वाली मौतों में हमेशा कह दियाजाता है कि सुसाइड नोट नहीं मिला। एकाध मामले कोछोड़कर बाकी किसी मामले में सुसाइड नोट नही मिलाहै। एकाध मामले में भी इसलिए सुसाइड मिला क्योंकिमरने वाली छात्रा ने दीवार पर लिख दिया।तुरैहा ने कहा कि यूनिवर्सिटी में हो रही मौतें सामान्यघटना नहीं है। इसके पीछे कोई गहरा राज है। जिसेउजागर करना जरूरी है ताकि छात्र-छात्राओं की जेंदगीबचाई जा सके। लेकिन ये तभी संभव है जब पूरे मामलेकी जांच CBI करे। क्योंकि स्थानीय पुलिस-प्रशासन सेनिष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!