A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज10 दिसम्बर को आगर-मालवा जिले में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के समापन समारोह में शामिल होंगे

वंदे भारत लाइव न्यूज़                                            रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

आगर-मालवा, /मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 10 दिसम्बर को आगर-मालवा जिले में दशहरा मैदान स्टेडियम ग्राउण्ड में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेलीकाप्टर से अपरान्ह 04ः20 बजे हेलीपेड ग्राम निपानिया बैजनाथ आगर-मालवा आएंगे, इसके पश्चात् कार से एमपीईबी कार्यालय के पास भूमिपूजन स्थल पहुंचेगे तथा भूमि-पूजन उपरान्त दशहरा मैदान पर हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के समापन समारोह में शामिल होंगे।
वाहन पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। कार्यक्रम हितग्राही एवं आमजनता को लेकर आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था ईदगाह परिसर व पुरानी कृषि उपज मंडी आगर मे रहेगी। चार पहिया वाहनों की पार्किंग नये बस स्टेण्ड पर होगी। कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी। भ्याना रोड़ से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था कमलकुण्डी पर होगी, वीआईपी पार्किंग खेल मैदान के बाहर रहेगी, शहर के मध्य वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पुराना नगर पालिका कार्यालय परिसर में रहेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!