A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कमेटी करेगी शिक्षा मंत्रालय के सचिव को ईसी सदस्य बनाने पर फैसला

शिवानी जैन की रिपोर्ट

‘ कमेटी करेगी शिक्षा मंत्रालय के सचिव को ईसी सदस्य बनाने पर फैसलाScreenshot 2024 0418 160650 2

 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ( एएमयू ) एग्जीक्यूटिव काउंसिल ( ईसी ) में शिक्षा मंत्रालय के सचिव को सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है । रविवार को ईसी की मैराथन बैठक में इस पर निर्णय लेने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है । अच्छी ये रही कि दैनिक वेतन भोगी का माह और एडहाक के शिक्षकों छह माह का एक्सटेंशन मिल गया है । बैठक में कई और बिंदुओं पर निर्णय लिया गया है । प्रशासनिक भवन में सुबह 10 से शुरू हुई बैठक रात 11 बजे तक चली । शनिवार सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक बैठक हुई थी । पहले दिन की बैठक में पूर्व की बैठकों में लिए गए फैसलों पर मुहर थी । रविवार को हुई बैठक में शिक्ष मंत्रालय के सचिव को ईसी का सदस्य बनाने के प्रस्ताव अहम एजेंडा था । जिस पर सभी की नजर टिकी थीं । बैठक में इस बिंदु पर लंबी चर्चा हुई । तय किया गया इसके लिए ईसी के तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया । ये कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी । जिसके बाद ईसी की अगली बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!