A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

धान चोरी के आरोपी युवक की रात भर पिटाई से मौत 3 महिला सहित 12 लोग गिरफ्तार

धमतरी – कुरुद – ग्राम सिरसिदा में एक युवक की रात भर बेदम पिटाई से मौत हो गई मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक परिवार के दर्जन भर लोगों पर चोरी के आरोप में पिटाई करने का आरोप लगाया है इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जाँच करते हुए तीन महिला सहित दर्जन भर लोगों को तत्परता से कार्यवाही कर कुरुद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

घटना कुरुद ब्लाक के ग्राम सिरसिदा की है रविवार की मध्य रात्रि लगभग दो बजे गांव के कार्तिक पटेल 19 वर्ष पिता तुलसी राम पटेल को कुछ लोग घर से निकाल कर आदिवासी पारा ले गये और वहाँ पर 10-12 लोग लाठी डंडे से लगातार 4 घंटे तक पिटाई करते रहे इस दौरान तुलसी राम ने जानकारी दी की मैं और मेरी पत्नी अपने लडके को छुड़ाने के लिए गुहार लगाते रहे, कोटवार भी पहुंचा लेकिन उसे भी भगा दिया माँ बाप के सामने बच्चे को लोग पीटते रहे और लाचार माँ बाप खड़े यह सब देखते रहे अधमरा होने पर युवक को छोड़ दिया गया सोमवार सुबह लगभग 6 बजे अधमरा हालत में परिजन इलाज के लिए कुरुद अस्पताल ले गए, जहाँ से स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाये जहाँ पर डांक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कार्तिक परिवार का इकलौता पुत्र था, उन्होंने आरोपियों को कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

शिकायत मिलने पर कुरुद एसडीओपी मिश्रा ने जानकारी दी की जाँच के लिए फॉरेनसिक टीम बुलाया गया है, मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है एवं समाचार लिखे जाने तक आरोपीयों में 3 महिला सहित दर्जन भर लोगों को कुरुद पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

[yop_poll id="10"]
Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!