
*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न*
====================
ग्राम पंचायत बांगरदा में 121 आवेदन प्राप्त
====================
बांगरदा (खरगोन) मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत ग्राम पंचायत बांगरदा में आवेदनों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में नोडल अधिकारी बद्री वास्कले ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी, हितग्राही मूलक, रोजगार मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु जिम्मेदार विभागीय कर्मचारियों द्वारा घर-घर सर्वे कर आवेदन लिए जाएंगे। एवं आवेदनों की समीक्षा उच्च स्तर की जाकर योजनाओं का नाम पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा।
आपने बताया कि ग्राम पंचायत बांगरदा में स्वास्थ्य विभाग के 45, पंचायत विभाग के 09, जन्म मृत्यु पंजीयन के 10, संबल योजना के 06,अनुग्रह राशि के 05, राजस्व विभाग के 40, विद्युत विभाग के 06, आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों को विभाग वार

समीक्षा पंचायत स्तर पर की जा रही है। एवं विभाग स्तर पर निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। बैठक में राजस्व विभाग के पटवारी राजेश शर्मा, पंचायत सचिव रामेश्वर इंगला, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमति ज्योति गंगराड़े, आरती शर्मा, अनीता कनाडे स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेवा फुलकर वंदना मालाकार उपस्थित थी। समीक्षा बैठक के अंत में पंचायत सचिव रामेश्वर इंगला ने आभार मानते हुए बताया कि शासन की नीति अनुसार ग्राम पंचायत बांगरदा में मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के तहत 2 जनवरी तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे एवं 3 जनवरी को ग्राम पंचायत भवन में आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में आवेदनों का निराकरण किया जाएगा एवं पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
:- रामेश्वर फुलकर पत्रकार बांगरदा



