
नागपुर-: सोनेगांव तालाब की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ती हुई एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब मे जाकर घुस गई। प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर के सोनेगांव मे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार अनियंत्रित होकर तालाब मे घुस गई। सौभाग्यवश कार तालाब के सीढ़ियों के पास जाकर रूक गई। ।जिससे हादसा टल गया। इस घटना के समय मे कार मे सवार लोग घायल हुए है। जानकारी अनुसार यह घटना कार के ओवरटेक करने के चक्कर मे घटी। जानकारी अनुसार सोनेगांव तालाब रोड पर शुक्रवार की सुबह करीबन नौ बजे के लगभग यह घटना घटी। एक तेज रफ्तार इंडिगो कार ओवरटेक के चक्कर मेमे तालाब के रेलिंग से टकराते हुए तालाब मे घुस गई ।इस घटना मे कार मे सवार पांच लोग घायल हो गए। कार चालक को हल्की चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

