
दुद्धी सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली में चल रहे क्षेत्रीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफानल मैच इलेवन स्टार महुली व शिवा क्लब के बीच खेला गया।जिसमे मैच के प्रथम हाफ के सातवे मिनट में इलेवन स्टार के मनोज ने एक गोल किया।वही दूसरे हाफ तक के अंतिम मिनट तक खिलाड़ी अपना गोल करने के लिए जोर आजमाते रहे लेकिन कोई भी खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे।और इलेवन स्टार ने यह मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल में अपना जगह बना लिया।
मैच के रेफरी अभिरंजन रहे।कल शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल भवानी क्लब महुली व डीएफसी दुद्धी ए के बीच खेला जाएगा।इस मैच को जीतने वाले टीम रविवार को फाइनल खेलेगा।













