
बढ़ते ठंड को देखते हुए विभिन्न चौक चौराहा पर गया नगर निगम के द्वाराअलाव की व्यवस्था की गई है। इस क्रम में माननीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन सह सहकारिता मंत्री श्री प्रेम कुमार के द्वारा अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया सर्वप्रथम माननीय मंत्री के द्वारा किरण सिनेमा स्थित मंदिर के निकट अलाव की व्यवस्था देखी गई उसके उपरांत आजाद पार्क के निकट, गया रेलवे जंक्शन एवं बाटा मोड़ आदि स्थलों पर अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। माननीय मंत्री के द्वारा अलाव की व्यवस्था की प्रशंसा की गई । भ्रमण के क्रम में अपर समाहर्ता गया ,अनुमंडल पदाधिकारी सदर गया किसलय श्रीवास्तव, उप नगर आयुक्त श्री श्याम नंदन प्रसाद, नगर प्रबंधक आदि उपस्थित थे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़










