रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
बस्ती /रुधौली
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:रुधौली के छतरिया में लाठी-डंडे से हमला, 10 लोग घायल, 4 पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के रुधौली थाना क्षेत्र के छतरिया गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिवप्रसाद और सुखराम शर्मा के बीच शुरू हुआ विवाद दो पक्षों की खूनी झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए।
ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल
मारपीट में लाठी, डंडे और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। एक पक्ष से शिवप्रसाद, रेनू, नजीता और रानी के सर में गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष से राजेश शर्मा की पत्नी रागिनी, राकेश शर्मा, दयाशंकर की पुत्री लाली और उनकी पत्नी रोशनी घायल हुईं।
चार लोगों के खिलाफ मुकदमा
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया, जहां सभी का उपचार किया गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. “अजीत मिश्रा”







