
बांदा, दूसरे की जमीन परिचित किसान की बता सौदा तय कराया। बतौर एडवांस 18 लाख रुपये ले लिए।पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कराया मामला दर्ज
देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी हरदेव त्रिपाठी शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज स्थित पोड़ाबाग में रहते हैं। हरदेव के मुताबिक, लामा गांव निवासी गेंदालाल से मुलाकात हुई। गेंदालाल ने बताया कि गांव के कामता प्रसाद पुत्र जयनारायण की चिल्ला रोड किनारे दो बीघा कृषि भूमि बिकाऊ है। वर्ष 2023 सितंबर में गेंदालाल व कामता प्रसाद आए। जमीन के बेचने को लेकर बातचीत हुई। जमीन देखने के बाद 20 लाख रुपये बीघा के हिसाब से 40 लाख रुपये में दो बीघा जमीन का सौदा तय हुआ। अक्तूबर व नवंबर में आठ लाख रुपये एक बार व सात लाख रुपये दूसरी कुल 15 लाख रुपये नकदी मध्यस्थ शिवशंकर द्विवेदी पुत्र स्व. हीरालाल के सामने गेंदालाल को दिया। तीन लाख 15 हजार रुपये गेंदालाल के बैंक खाता में ट्रांसफर किए। गत वर्ष जनवरी में जमीन का बैनामा करने की बात कहने पर दोनों टालमटोल करने लगे। शंका होने पर पता किया तो जमीन किसी और की निकली। रुपये वापस मांगा तो दो लाख बैंक खाते में ट्रांस्फर किए। 15 लाख का चेक दिया। खाते में रुपये न होने से चेक बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने की शिकायत करने पर रुपये देने से इनकार कर दिया। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।




