
ग्राम प्रधान सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नरैनी। थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी विनीत उर्फ पंकज प्रजापति के मुताबिक, शाम करीब छह बजे छोटा भाई संजय अपनी गाड़ी निकाल रहा था। गांव का रामकिशोर पुत्र रामदेव प्रजापति शराब के नशे में भाई से गालीगलौज करने लगा। भाई के विरोध करने पर रामकिशोर का पिता रामदेव प्रजापति, भाई भोला, बहन गुड़िया, रामकिशोर की मां, ग्राम प्रधान हिम्मत यादव व साथी बउवा आ गए। सभी गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। भाई संजय व पत्नी निराशा को काफी चोट आईं। गुहार लगाने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित के भाई ने सात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
[yop_poll id="10"]





