A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

विश्व नम भूमि दिवस पर छात्र-छात्राओं ने की पर्यावरणीय यात्रा

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20250203 WA0006

विश्व नम भूमि दिवस पर रीठी विकास खंड अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला के प्राचार्य एसपी दहायत एवं राष्ट्रीय हरित कोर प्रभारी सुनीता गुप्ता के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को पर्यावरणीय यात्रा कराई गई। इस अवसर छात्र-छात्राओं ने खिरवा टोला के डेम-जलाशय, पहाड़ी तथा पीले सरसों से प्राकृति के सौंदर्य को निहारने खेतों की पर्यावरणीय यात्रा की। जहां छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य एसपी दहायत ने बताया कि नमभूमि (जल युक्त मिट्टी) में सृजन, जीवन शक्ति होती है। IMG 20250203 WA0006उन्होंने बताया कि जिस मिट्टी में नमी न हो वह बंजर (मरू भूमि) बन जाती है। उसमें उत्पादकता, उर्वरा शक्ति, जीवन शक्ति नहीं होती। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमें जल, जंगल और जमीन का संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। नदी, झरने, झील, जंगल, चट्टानें, पेड़, वन्य प्राणी व मिट्टी सभी प्राकृति धरा के आभूषण हैं। जल है तो कल है हमें भूमिगत जल का अनावश्यक दोहन नहीं करना चाहिए साथ ही नदी बारहमास बहती रहें इसके लिए पेड़ों का संरक्षण और पौधरोपण आवश्यक है। देखा गया कि ऋतुराज बसंत के आगमन के प्रतीक पीले सरसों से युक्त खेतों की यात्रा कर छात्र-छात्राएं भी बहुत प्रसन्न थे। इस अवसर पर प्राचार्य एसपी दहायत, प्रतिपाल सिंह, श्याम लाल, शिवानी बड़गैंया, सुनीता गुप्ता, रश्मि जार, अनामिका सिंह, सीमा सिंह, प्रियंका कोरी, रोहित, आशिक सिंह, दुर्गा चक्रवर्ती सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण गीत भी गाए।

Back to top button
error: Content is protected !!