
। मुरादाबाद में ठगों ने एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी ठगली और रफूचक्कर हो गया। इस मामले में पीड़ित नेपुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में मानसरोवरकॉलोनी में हुई। शास्त्री नगर में रहने वाले ईश्वर स्वरूपके अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:45 बजे जब वेअपने ब्लड चेकअप के लिए जा रहे थे, तभी मानसरोवरकॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया।
युवक ने पीछे से उन्हें मामा कहकर आवाज दी। ईश्वरस्वरूप आवाज सुनकर रुके तो युवक ने कहा, आच्छाहुआ मामा आप मिल गए। मम्मी आपके घर आने कोकह रही थी। हमारी बहन की सगाई होने वाली है।
युवक इतनी आत्मीयता से मिला कि न पहचान पानेके बावजूद ईश्वरी स्वरूप उससे न चाहते हुए भी बातेंकरने लगे। इसी बीच युवक ने उनसे कहा कि,मामा बहनकी सगाई में लड़के को देने के लिए अंगूठी खरीदनीहै। कौनसी अंगूठी ठीक रहेगी। नग वाली या बिना नगवाली। अचानक उसने ईश्व्री स्वरूप की उंगली में पहनीअंगूठी देख कहा, ये अच्छी लग रही है। मैं इसकी एकफोटो खींच लेता हूं।
ईश्वरी स्वरूप ने अंगूठी निकालकर फोटो के लिए बाइककी सीट पर रख दी। युवक उसे हाथ में लेकर फोटोक्लिक करने का नाटक करने लगा। तभी अचानक वो
अंगूठी लेकर बाइक से रपफूचक्कर हो गया।






