उत्तर प्रदेशबस्ती

विकास कार्य के नाम पर सरकारी धन पर डाका डाल रहे रोजगार सेवक , ग्राम प्रधान , सचिव एवं टी ए 

पटरी सफाई के नाम पर सरकारी धन की सफाई करने पर भड़के ग्रामीण

– विकास कार्य के नाम पर सरकारी धन पर डाका डाल रहे रोजगार सेवक , ग्राम प्रधान , सचिव एवं टी ए 

– ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार को लेकर जल्द ही उच्च अधिकारियों से होगी शिकायत – ग्रामीण

– विकास कार्यों के लिए तरस रहा ग्राम पंचायत मुड़सरा – ग्रामीण

गौर बस्ती – विकासखंड गौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़सरा में पटरी सफाई के नाम पर ग्राम प्रधान , सचिव व टी ए की मिलीभगत से सरकारी धन की सफाई की जा रही है जिसका खुलासा होने पर ग्रामीण भड़क गए और कहा कि ग्राम पंचायत मुड़सरा में चल रहे विकास कार्यों के नाम पर चल रहे भ्रष्टाचार के खेल की शिकायत जल्द ही उच्च अधिकारियों से की जायेगी एवं जांच कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग की गई धनराशि की रिकवरी कराई जायेगी ।

     सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुड़सरा में रोजगार सेवक कुसुम देवी द्वारा पटरी सफाई कार्य के लिए 53 मनरेगा मजदूरों का आनलाइन मस्टर रोल जारी किया गया है । आनलाइन मस्टर रोल पर प्रतिदिन 53 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी रोजगार सेवक कुसुम यादव द्वारा लगाई जा रही है । ग्रामीणों ने मीडिया के धरातलीय पड़ताल में बताया कि ग्राम प्रधान सावित्री देवी सचिव संजीव कुमार एवं तकनीकी सहायक (जे ई ) विनोद यादव के मिलीभगत से सरकारी धन पर डाका डाल रही है । पटरी सफाई में दो – तीन दिन तक तीन – चार मनरेगा मजदूर साइट पर कार्य किये थे लेकिन वर्तमान समय में कोई मनरेगा मजदूर कार्य नही कर रहे हैं । पटरी सफाई में ऐसा फावड़ा मनरेगा मजदूरों ने चलाया है कि घास तक नही कटी है और न ही गड्डे में एक फावड़ा मिट्टी डाला गया है । रोजगार सेवक कुसुम यादव के द्वारा प्रतिदिन बिना मनरेगा कार्य कराये फर्जी हाजिरी लगाने को लेकर विकासखण्ड गौर में चर्चा चल रही है । वर्तमान समय में सड़क के दोनों तरफ घास एवं झाड़ियां लगी हुई है । सचिव संजीव कुमार एवं तकनीकी सहायक विनोद यादव अपना हिस्सा लेकर ब्लाक मुख्यालय पर बैठे रहते हैं चाहे ग्राम पंचायत में साइड पर कार्य हो या न हो । यदि ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अपना कार्य जिम्मेदारी से करे तो ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार कम होगा और ग्राम पंचायत का विकास होगा । इस सम्बंध में रोजगार सेवक कुसुम यादव ने बताया कि पटरी सफाई कार्य का आनलाइन मस्टर रोल जारी है जिसमें 53 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाई जाती है । वर्तमान समय पर साइड कोई मनरेगा मजदूर कार्य नही कर रहे हैं । ग्राम प्रधान सावित्री देवी व सचिव संजीव कुमार ने मीडिया के फोन को न तो रिसीव किया और न ही पुनः काल किया । टी ए विनोद यादव ने बताया कि अभी तक हम पटरी सफाई कार्य स्थल पर नही जा पाया हूं बाद में साइड पर जाकर जानकारी दूंगा । उक्त प्रकरण में खण्ड विकास अधिकारी के के सिंह ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!