A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

कृपाशंकर अध्यक्ष और अरविंद बने महामंत्री

सिद्धार्थनगर। शहर के सिंहेश्वरी मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ सिद्धार्थनगर इकाई का गठन हुआ। इसमें कृपाशंकर त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष, अरविंद शुक्ल को महामंत्री मनोनीत किया गया।साथ ही जितेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, माधुरी मिश्रा को महिला जिलाध्यक्ष, नेहा भारती मातृशक्ति उपाध्यक्ष व अनिल विश्वकर्मा अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष व अमित त्रिपाठी को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके बाद सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वहीं रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सहभोज का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर बस्ती मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, दिनेश चौबे, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!