
सोमवार को जांगिड़ ब्राह्मण समाज अपने आराध्य देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती का महोत्सव बड़े हर्षोल्लास ओर श्रद्धा के साथ मनाया गया। विश्वकर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मकराना – शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर मकराना में सोमवार को जांगिड़ समाज के आराध्य सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान श्री विश्वकर्मा का जयंती महोत्सव बड़े श्रद्धाभाव ओर हर्षोल्लास के साथ मनाय गया । विश्वकर्मा मंदिर मकराना के अध्यक्ष रामेश्वर लाल कंवलेचा व कार्यकारी अध्यक्ष उमाशंकर बोदलिया ने बताया कि 4 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के पाश्चात्य रात्री को भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें समाज के स्थानीय भजन कलाकारों ने गणेश वंदना से शुरुआत कर एक से बढ़कर एक भजनों की ऐसी प्रस्तुतिया दी कि श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।सुबह हवन पूजन के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा जी को पालकी में बैठाकर शोभायात्रा निकाली जोकी बैंड बाजों के साथ मंदिर से प्रारंभ होकर बालिका विद्यालय गली, हॉस्पिटल रोड, होती हुई चारभुजा मंदिर पहुंची पुनः उसी मार्ग से आई एस मार्केट, चोखङो की गली होती हुई मंदिर पहुंची जहां भगवान श्री विश्वकर्मा जी की महाआरती की गई। शोभायात्रा यात्रा में बच्चों महिलाओं ओर युवाओं ने काफी तादाद में भाग लिया ओर जगह जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया I तत्पश्चात बच्चों का संस्कृतिक कार्यक्रम ओर अतिथियों ओर भामाशाह का स्वागत-सत्कार हुआ। सामाजिक चर्चा की ओर रामेश्वर लाल जी कंवलेचा को पुनः सर्वसम्मति से विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है ओर महाप्रसादी के साथ पांच दिवसीय श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव समारोह का समापन हुआ। मंदिर अध्यक्ष श्री रामेश्वर लाल कंवलेचा ने अपने उद्बोधन में समाज में व्याप्त बुराई को खत्म कर शिक्षा पर जोर देने की बात कहकर समारोह में पधारे हुए सभी समाज बंधुओं व अच्छे आयोजन पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।






