
छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न ब्लाकों में कौशल विकास योजना केतहत कई रोजगार कोर्स चलाए जा रहे हैं तथा जिला मुख्यालय कार्यालय में भी कौशल विकास योजना के तहत कई वेबसाइट कोर्सों के संचालन निरंतर हो रहा है जिसमें शिक्षित और अशिक्षित युवा वर्ग को तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर प्रशिक्षण लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है नागपुर रोड स्थित इमली खेड़ा चौक के पास कौशल विकास केंद्र से मिली जानकारी वह बताया गया है कि प्रतिवर्ष या तिमाही में युवाओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होते हैं जहां वे अपने कौशल के माध्यम से सर्टिफिकेट लेकर अपने व्यवसाय एवं नौकरी उपलब्ध करवा सकते हैं इसके साथ ही ड्राइविंग स्कूल लिंग के पास अशोक लीलैंड ट्रेनिंग स्कूल के संचालक कमेटी के मेंबर ने बताया है कि युवाओं को वहां प्रशिक्षण ड्राइविंग सिखाने के उपरांत उन्हें प्लेसमेंट की भी व्यवस्था की जाती है तथा विभिन्न समय-समय अनुसार प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित होता है
कौशल विकास योजना के तहत शिक्षा प्राप्त करने वाले रवि पंडोल ने बताया है कि हमें विभिन्न प्रकार से तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराया जाता है जिससे हम आगे चलकर अपने भविष्य में व्यापार या रोजगार की प्राप्ति के लिए हमें कठिनाई से बचा जा सके मैं अधिक से अधिक छिंदवाड़ा के युवाओंसे अपील करता हूं कि कौशल विकास ज्ञान करना हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है हमें कौशल विकास योजना के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होकर तकनीकी ज्ञान प्राप्त करना चाहिए




