
ब
रेली की तहसील फरीदपुर में नगर पालिका परिषद द्वारा पांच वाटर फिल्टर लगाए गए जो की सही रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं जिन में से एक वाटर फिल्टर मोहल्ला परा वार्ड नंबर 1 में लगा हुआ है जो कि लगभग 2 महीने से खराब पड़ा है जिसकी शिकायत नगर वासियों ने नगर पालिका परिषद फरीदपुर के कर्मचारी अधिकारियों से मौखिक रूप से की परंतु कोई भी उसको ठीक करने नहीं आया इसके बाद ठेकेदार रेहान को फोन द्वारा सूचित किया गया तो फिर ठेकेदार का यह कहना था कि मेरा काम केवल वाटर फिल्टर लगाने का है देखभाल की जिम्मेदारी करने का नहीं है अब जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दो मेरी जिम्मेदारी इसको ठीक करने की नहीं है आपको जहां भी जाना है जिससे शिकायत करना है करिए मेरा जो काम था मैंने कर दिया वाटर फ़िल्टर खराब होने के कारण लोगो को करंट के झटके तथा पानी की समस्या से झूझना पढ़ रहा है . जिला बरेली तहसील फरीदपुर से रजत कुमार की रिपोर्ट[yop_poll id="10"]









