A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

गोड्डा के मेधावी छात्रों को करते मदद

गोड्डा के बसंतराय में हुआ कार्यक्रम आयोजित

गरीब मेधावी छात्रा को मिली आर्थिक सहायता

झारखंड, गोड्डा ।

गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड के त्रिवेणी स्मारक 2 उच्च विद्यालय महेशपुर में विद्यालय द्वारा चयनित वर्ग नवम की दो छात्राओं वर्षा कुमारी और शोभा कुमारी को महेशपुर ग्राम के प्रख्यात चिकित्सक और समाजसेवी डा. नवल किशोर झा के द्वारा उनकी सुपुत्री सांभवी झा के सौजन्य से प्रत्येक छात्रा को 5100 रुपए, शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि डा. नवल किशोर झा के द्वारा प्रत्येक वर्ष फरवरी मार्च के महीने में गरीब और लाचार रोगियों के हर्निया का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाता है l पिछले वर्ष से डाक्टर साहब की सुपुत्री सांभवी झा ने विद्यालय की वर्ग नवम में अध्ययनरत ऐसे दो छात्र छात्राओं को आर्थिक मदद देने की शुरुआत की है जो मेधावी हो लेकिन गरीबी के कारण उन्हें पठन पाठन में दिक्कतें आ रही हो। डा. नवल किशोर झा ने कहा कि उनका ग्रामीणों के साथ गहरा लगाव है। इस कारण वे लगातार गांव के संपर्क में रहते हैं। गरीबी-लाचारी के कारण इलाज व शिक्षा से वंचितों को हर संभव मदद में लगे रहते हैं। पिछले 30 वर्षों से लगातार आपरेशन शिविर आयोजित कर गरीब-

मेधावी छात्रा को मदद करते डॉक्टर साहब

लाचारों की मदद करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक असीम चौधरी एवं सभी शिक्षकों ने डा. झा एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया और भविष्य में उनके इस नेक कार्य हेतु विद्यालय परिवार ने पूर्ण सहयोग करने का वादा किया।

Back to top button
error: Content is protected !!