
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में धनबाद के होनहार खिलाड़ी अनु कुमार, तनु कुमारी और प्रेम कुमार महतो को मॉडर्न पेंटाथलॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों की सभी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन और सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, खिलाड़ियों के प्रशिक्षक जयराम भगत, तरुण मुखिया, शिवा कुमार महतो के साथ खिलाड़ियों के माता-पिता, डीएससी रिंकू गुप्ता और कोच नमिता टुडू भी उपस्थित थीं।
इससे पहले जिला खेल पदाधिकारी ने अपने कार्यालय में खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात

