
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में सोमवार सुबह एक बोरे में महिला का शव मिला. महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. मौके पर भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पृथम दृष्टया हत्या का कारण मृतका के बेटे का अपनी मामी से अनैतिक संबंधो का विरोध करने को माना है।
जानकारी अनुसार बता दें, ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में सोमवार सुबह भाई ने अपनी बहन का गला रेतकर शव को बोरे में डालकर खाली प्लॉट में फेंक दिया आस-पास के लोगों की सूचना देने पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। यह घटना आज सुबह 6 बजे की है. मृतका की शिनाख्त गीता देवी पत्नी प्रताप सिंह निवासी माता वाली गली टेढ़ी बगिया के रूप में हुई है. जिसकी गला रेतकर हत्या की गई है.
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गीता देवी नाम की महिला का गला काटकर हत्या की गई है। मकान के पास के खाली प्लॉट में उसका शव फेंका गया है। महिला की हत्या की जाँच मैं पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।







