A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फिरोजाबाद

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शौ शैया स्त्री रोग विभाग में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, स्वास्थ्य, और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया, जिसमें यह संदेश दिया गया कि महिलाएँ किसी पर बोझ नहीं हैं, बल्कि वे समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉ. प्रेरणा जैन विभागाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2001 में न्यूयॉर्क में 15,000 मजदूर महिलाओं ने आंदोलन किया था और अपने लिए हक की माँग रखी थीह दिवस महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता, और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम प्रयासों में तेजी लाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार के निर्देशन में एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञों ने महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा की। डॉ.एल के. गुप्ता ने महिलाओं में टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. मुकेश गुप्ता ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. कीर्ति विश्वकर्मा ने मासिक धर्म में आवश्यक सावधानियों पर चर्चा की। डॉ. मनोज ने महिलाओं में डायबिटीज (गुप्त रोग) से संबंधित जानकारी दी। डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल ने ह्रदय रोग संबंधी समस्याओं पर जानकारी साझा की। डॉ. अरुशिखा ने महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा जैन ने विभिन्न गर्भनिरोधक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य ने लैंगिक समानता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए महिलाओं को समान अवसर मिलना अनिवार्य है कार्यक्रम का मंच संचालन रिजुल अग्रवाल और डॉ. अंबर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. सौरभ यादव, डॉ. भूपेंद्र, और डॉ. गौरव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में डॉ. प्रेरणा जैन विभागाध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद किया और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लेने की अपील की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!