A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर केवाड़ी मोड़ के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई

बाराबंकी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर केवाड़ी मोड़ के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लखनऊ के फतेहगंज थाना नाका क्षेत्र निवासी सुमित ओझा (29) के रूप में हुई है।

सुमित स्वर्गीय उमेश ओझा के पुत्र थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टेंपो और थार चालक के बीच विवाद हो रहा था। सुमित इस विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान थार सवार ने सुमित को गोली मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुमित को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आसपास की दुकानें बंद हो गईं और लोग अपने घरों को लौट गए।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!