अस्पताल में सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से गैंगरेप
अस्पताल में सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से गैंगरेप, शिकायत करने पर हत्या की धमकी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बस्ती (यूपी)
बस्ती।दुबौलिया थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय एक महिला गैंगरेप का शिकार हो गई। जिला महिला चिकित्सालय में सफाईकर्मी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर पहले उससे एक लाख रूपए मांगे गए। नौकरी की लालच में उसने जेवर बेचकर 80 हजार रूपए नगद, फोटो, आधार कार्ड व अन्य कागजात आरोपी को दिए। इसके बाद आरोपी उसे लेकर नौकरी की बाततचीत करने के नाम पर एक मकान में ले गया। वहां बातचीत के दौरान उसके खाने पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर चार लोगो ंने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।
पीड़िता के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र के इटवाराजा गांव निवासी रामनवल वर्मा, प्रदीप वर्मा, प्रदीप वर्मा, अरून वर्मा और गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के वार्ड नम्बर 14 निवासी सूर्य प्रकाश यादव दो जुलाई 2023 को उसके घर आये। कहा कि हम लोग उसकी नौकरी जिला महिला अस्पताल में सफाईकर्मी के पद पर लगवा देंगे। उसे रहने के लिए सरकारी आवास भी मिलेगा, जहां रहकर वह अपनी नौकरी कर सकती है। नौकरी लगने के लिए एक लाख रूपया देना पड़ेगा। उन पर भरोसा कर उसने नौकरी पाने की खुशी में अपने जेवरात बेचकर आरोपियों को अस्सी हजार रूपए दे दिये। उनके कहने पर उसने उन्हे अपना फोटो, आधार कार्ड व अन्य मांगे गए कागजात दे दिये, जिस पर आरोपियों ने उसका हस्ताक्षर बनवाया। नौकरी दिलाने के लिए उसे गाड़ी में बैठाकर बस्ती लाए। एक मकानके अंदर उसे ले गए। बातचीत के दौरान आरोपियों ने खाने पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। उसके बेसुध हो जाने के बाद पूरी रात आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह उसे गाड़ी पर बैठाकर उसके गांव के पास पहुंचे, कहा कि जल्द ही उसकी ज्वाइनिंग करवा देंगे।बस कुछ दिन वह चुपचाप रहे, इसके बारे में उसे बता दिया जाएगा। बकौल पीड़िता जब उसने आरोपियो से कहा कि उन्होंने उसके साथ धोखे से बलात्कार किया है तो वे आक्रोशित हो गए। उसे जातिसूचक गाली दी। धमकी दिया कि यदि इस बारे में कहीं शिकायत किया तो हत्या कर उसका नामोनिशान मिटा देंगे। उस समय वह डरवश चुप रही। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद न्याय पाने के लिए उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाना पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, गबन, जानमाल की धमकी, एससीएसटी एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।











