A2Z सभी खबर सभी जिले कीBhopalMorenaMumbaiअजमेरअलवरअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशकरौलीगाज़ियाबादझांसीनई दिल्लीप्रताप गढ़प्रयागराजफिरोजाबादबदायूँबरेलीबीकानेरबुलंदशहरभिंडमथुरामुरादाबादमेरठमैनपुरीराजस्थानराम मंदिर अयोध्यारायबरेलीलखनऊहनुमानगढ़हरदोईहरिद्वार

आगरा में जनपद में भारत रत्न डा०भीमराव अंबेडकर जी 134 वीं जयंती को हर्षोल्लास से मनाया गया , स्कूल कालेज में हुई संगोष्ठीया ।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250414 WA0332 IMG 20250414 WA0330 IMG 20250414 WA0331 IMG 20250414 WA0324 IMG 20250414 WA0325 IMG 20250414 WA0326

आगरा में ब्रेकिंग न्यूज ्

जनपद में भारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती को हर्षोल्लास से मनाया गया, स्कूल, कॉलेज में हुई संगोष्ठियां , निकली प्रभात फेरी, स्थापित आंबेडकर मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया माल्यार्पण

कलेक्ट्रेट में श्री योगेंद्र उपाध्याय जी मा.मंत्री उच्च शिक्षा, मा.विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, डॉ.जीएस धर्मेश जी व जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर कलेक्ट्रेट सभागार में दी पुष्पांजलि, संगोष्ठी का हुआ आयोजन

आगरा.14.04.2025.आज श्री योगेंद्र उपाध्याय जी, मा.मंत्री उच्च शिक्षा उ.प्र., मा.विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, डॉ.जीएस धर्मेश जी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व श्रीमती शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल श्री प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्री अजय नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री जुबेर बेग, सिटी मजिस्ट्रेट श्री वेद सिंह चौहान जी ने भारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर कलेक्ट्रेट सभागार में पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा श्री योगेंद्र उपाध्याय जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा सिर्फ बाबा साहेब का नाम प्रयोग कर राजनीति की गई है, जबकि हमारे नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाबा साहब के विचारों को संस्कार बना कर उनके अधूरे सपने को पूर्ण करने के लिए कार्य किए हैं, जैसे आवास योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को आवास मिले हैं जिससे न केवल उन्हें सर छुपाने के लिए जगह मिली है बल्कि उससे समाज में उनका सम्मान भी बढ़ा है ,इसी तरह हमारी सरकार ने महिलाओं के प्रति अपनी संवेदनाओं को रखते हुए हर घर शौचालय से लोगों को लाभान्वित किया गया है, जब तक सूरज चांद रहेगा, हम बाबा तेरा नाम रहेगा नारा लगाते हैं बाबा साहब का नाम तभी अमर होगा जब हम उनके विचारों पर चलेंगे, कार्य करेंगे।

मा. विधायक जीएस धर्मेश जी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कहा बाबा साहब की बेसिक शिक्षा एक ब्राह्मण शिक्षक द्वारा हुई,बड़ौदा के राजा की स्कॉलरशिप पर वह विदेश पढ़ने गए बाबा साहब का जो व्यक्तित्व बना उसमें इन दोनों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

मा. विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी ने कहा कि हमारी सरकार बाबा साहब के विचारों पर चलते हुए गरीबों के लिए कार्य कर रही है , बाबा साहब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मूल मंत्र दिया है, हमें समतामूलक समाज स्थापित करना है और जो हमें तोड़ें, समाज में फूट डालने का कार्य करें उनसे सावधान रहना है।

जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने सभी जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहब विश्व के सर्वाधिक शिक्षित व्यक्तियों में से एक थे वह समाज सुधारक, अर्थशास्त्री तथा विधिवेत्ता थे उनकी इसी नॉलेज के कारण संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया, हमारे संविधान में उनके बहुमुखी ज्ञान की झलक दिखती है संविधान में हर समस्या का समाधान दिया है हर अनुच्छेद की अलग अलग व्याख्या की जाती है, संविधान में संस्थाओं यथा चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, संसद की व्यवस्था की गई है, समान अधिकार और सभी को न्याय की व्यवस्था है, हम भारतीयों को जो मौलिक अधिकार प्राप्त हैं वो अनेक देशों के नागरिकों को आज भी नहीं मिले हैं, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों,कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप के यहां जो भी फरियादी आए सभी को समान दृष्टि से देखें सभी को न्याय दें तभी सच्चे अर्थों में संविधान और बाबा साहब को श्रंद्धाजलि होगी, हम संविधान और बाबा साहब के विचारों पर चलकर एकीकृत, सुद्रण मजबूत समाज का निर्माण करें।

्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्

IMG 20250210 WA01451 61744388367229

Back to top button
error: Content is protected !!