
जिम्मेदार अधिकारी बेखबर
अम्बेडकर नगर के बसखरी में
लस्सी के नाम पर कहीं आप मीठा जहर तो नहीं गटक रहे इस समय इसकी बिक्री खूब हो रही है। चौराहे पर इसकी दुकान है। लेकिन दुकानदार मानकों का पालन नहीं करते हैं। भीषण गर्मी के प्रकोप व चिलचिलाती धूप के तपन से निजात पाने के लिए हर व्यक्ति विभिन्न प्रकार के जतन करता दिखाई दे रहा है। तापमान का पारा तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण पेय पदार्थ व बोतलबंद पानी की मांग बढ़ने लगी है। इसमें पेय पदार्थ को अधिक महत्व दिया जाता है। गर्मी के मौसम में बस स्टैंड, चौक, बाजार बस,टेंपो स्टैंड, और शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पेय पदार्थों की कई दुकानें खुली हैं।
भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के कारण ग्राहकों में बढ़ोतरी हुई है। लोग प्यास बुझाने के लिये पेय पदार्थों के दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी जा रहीहै। इन स्थानों पर बसखारी, किछौछा, समेत बाजारों में गन्ना रस, दही, मट्ठा व लस्सी, कुल्फी, रंग बिरंगे आइसक्रीम, खीरा, तरबूज, ककडी सहित निम्न स्तर के सोडा वाटर, मिनरल वाटर के नाम स्तर के बोतलबंद पानी का बिक्री हो रहा है। पदार्थो के मिश्रण से बनी पेय के रूप में अप स्तर के जूस के दुकानों पर लोगों को बीमारिया परोसा जा रहा है बसखारी में लस्सी के नाम पर बिक रहा जहर, जितना लीटर दूध नही आता उससे कई गुना लीटर लस्सी बिक रही है केमिकल वाली लस्सी बसखारी में, खाद्य एवं रसद विभाग खामोश जिम्मेदार अधिकारी बेखबर










