A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर ड्यूटी पर तैनात जवानों को सम्बोधित किया।

अम्बेडकर नगर

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय द्वारा टाण्डा तहसील सभागार कक्ष मे पुलिस के जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि भीमराव अंबेडकर जयंती पर कानून व्यवस्था बनाए रखना और जनपद में अपराध नियंत्रण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जवानों को विशेष सतर्कता बरतने और ड्यूटी के दौरान पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पहले से ही उचित प्रबंध कर लिए गए हैं और सभी को अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए।अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस ड्यूटी मे लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ब्रीफ कर दिए गए ।इस दौरान उप जिलाधिकारी टांडा,डॉक्टर शशि शेखर,क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम सिंह, प्रभारी निरीक्षक टांडा दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज भूपेंद्र सिंह, मौजूद रहे।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!