उत्तर प्रदेश

एनटीपीसी टांडा में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकरनगर

एनटीपीसी टांडा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (अग्निशमन शाखा) द्वारा दिनांक 14.4.2025 को अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभय कुमार मिश्रा महाप्रबंधक परिचालन एवं अनुरक्षण, एनटीपीसी टांडा केऔसुब के उप कमांडेंट रागुल एम.आर.अपर महाप्रबंधक अनुरक्षण प्रमोद कुमार ,एनटीपीसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश कुमार ठाकुर, सहायक कमांडेंट संजीव कुमार ,अपर महाप्रबंधक मयंक सक्सेना,अपर महाप्रबंधक डाक्टर पी कण्णन,उप महाप्रबंधक मानव संसाधन अनुराग सिन्हा,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक/अग्नि रोशियो बाबू निरीक्षक /कार्य अहत्तर इमाम तथा एनटीपीसी के परियोजना के अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप कमांडेंट श्री रागुल एम.आर ने 14 अप्रैल 1944 को शाहिद हुए अग्निशमन कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए अग्नि सुरक्षा जागरूकता के संबंध में सप्ताह के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की विधिवत जानकारी दी।महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण अभय मिश्रा ने अपने उद्बबोधन में बताया कि अग्नि सुरक्षा जन जागरूकता के द्वारा हम आग से होने वाली दुर्घटनाओं से निजात पा सकते हैं एवं मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने केऔसुब (अग्निशमन शाखा) के द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित किया जा रहे प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की।धन्यवाद ज्ञापन सहायक कमांडेंट संजीव कुमार सिंह केऔसुबल टांडा द्वारा दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में अग्निशमन शाखा के बल सदस्यों द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित किया जा रहे अथक प्रयासों की सराहना किया एवं उपस्थित प्रबंधन वर्ग को संयंत्र की सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में आश्वस्त किया।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!