उत्तर प्रदेशबस्ती

शहर में तयशुदा रूट पर आज से चलेंगे 625 ई रिक्शा

बस्ती मंडल

शहर में तयशुदा रूट पर आज से चलेंगे 625 ई रिक्शा

बस्ती: शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार 15 अप्रैल से तय रूट पर ही ई रिक्शा चलेंगे। ई रिक्शा का रूट निर्धारित करने के साथ ही कलर कोडिंग की गई है। नियमों के विरुद्ध ई रिक्शा संचालन करने वालों पर कार्रवाई भी होगी। सीओ यातायात सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मुताबिक शहर क्षेत्र को पांच जोन में बांटकर ई रिक्शा के रूट निर्धारित किए गए हैं। चालकों की स्वेच्छा पर ही रूट निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में अपराध नियंत्रण व महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रखी जा सकेगी। शहर में जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। सीओ ने बताया कि करीब पांच हजार ई रिक्शा हैं। इसमें 1135 ई रिक्शा के दस्तावेज चेक करके उनमें से पहले चरण में 313 रेड व 312 यलो जोन के लिए निर्धारित किए गए हैं। शेष बचे 510 ई रिक्शा चालकों का जब तक नया रूट निर्धारित नहीं कर दिया जाएगा, तब तक अन्य ई रिक्शा पंजीकरण स्थगित रहेगा। जिन ई रिक्शा के दस्तावेज अपूर्ण रहेंगे, उनका संचालन शहर में नहीं हो सकेगा। साथ ही उनका रूट भी निर्धारित नहीं होगा। नई व्यवस्था लागू होने से शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी और यात्रियों को सुविधा होगी। जगह-जगह जाम से मुक्ति मिलेगी।

रूट संख्या रंग ई रिक्शा का प्रस्तावित रूट

रेड जोन में चलने वाले ई रिक्शा पर आगे व पीछे लालरंग का स्टीकर लगा रहेगा। यलो जोन में चलने वाले ई रिक्शा पर आगे-पीछे पीले रंग का स्टीकर लगेगा बिना स्टीकर ई रिक्शा को शहर में घुसने की अनुमति नहीं होगी।

रेड जोन: तिरंगा चौराहा- कंपनीबाग- गांधीनगर-रोडवेज-सदर हास्पिटल या पचपेड़िया कट होते हुए दक्षिण दरवाजा होकर रेलवे स्टेशन तक

यलो जोन: रेलवे स्टेशन-करुआबाबा,दक्षिण दरवाजा-मंगल बाजार-नई बाजार-पांडेय बाजार-बरदहिया-हड़िया-चैनपुरवा होकर फोरलेन तक

यहां पर मिलेगा रेड व यलो जोन का स्टीकर 

सीओ ट्रैफिक ने शहर में ई-रिक्शा के संचालन को लेकर नियम यातायात पुलिस द्वारा तय किया गया है। ई-रिक्शा को जोन-आधारित प्रणाली के तहत चलाने की व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए रेड जोन वाले ई रिक्शा चालकों को तिरंगा चौराहा से रेड स्टीकर वितरित किया जाएगा। यलो जोन वाले ई रिक्शा चालकों को रेलवे स्टेशन से यलो स्टीकर वितरित किया जाएगा। स्टीकर वितरण की जिम्मेदारी यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी व उनकी टीम को दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!