
प्रेस विज्ञप्ति
लखनऊ
कांग्रेसियों नें मनाई संविधान निर्माता डॉ॰ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती
◆ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने रखे अपने विचार और लिया समता का मंत्र
लखनऊ। भारतीय संविधान के शिल्पी, शिक्षाविद,भारत के प्रथम कानून मंत्री, भारत रत्न डॉ. भीमराव राव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने किया।
संगोष्ठी का आरंभ उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देकर किया गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ.सी.पी.राय, पूर्व मंत्री राज बहादुर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ.शहजाद आलम, बृजेन्द्र सिंह ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
संगोष्ठी में पूर्व मंत्री राजबहादुर सिंह ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते कहा कि भीमराव आंबेडकर स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात अर्थशास्त्र और राजनीतिक के ज्ञाता होने के साथ कानून के विश्वविख्यात जानकार थे उनकी दूरदर्शी सोच से देश आज सशक्त संप्रभु राष्ट्र बना। बाबा साहेब ने प्रत्येक वंचित के अधिकारों को संविधान में समाहित किया उसी का परिणाम है कि पूरे विश्व में भारत का संविधान सबसे प्रभावी और मान्यता से पूर्ण है हमारी जिम्मेदारी है कि बाबा साहेब के बनाए संविधान को सुरक्षित रखने के लिए सजग रहना होगा।
बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ.सी.पी.राय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जिस तरह से सभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है यह देश और लोकतंत्र दोनों के लिए खतरनाक है। भाजपा बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर और संविधान को बदलकर नफरत और अन्याय की नीति को लागू करना चाहती है, जिसके खिलाफ हमारे नेता जननायक श्री राहुल गांधी जी ने बिगुल फूंक दिया है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनकी इस मुहिम को सफल बनाने के लिए आखिरी दम तक लड़ाई लड़ता रहेगा।
इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.शहजाद आलम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है। वह भारत के सामाजिक और कानूनी बदलावों में केंद्रीय भूमिका निभाने वाले महान विचारक थे। उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
आयोजित संगोष्ठी में पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, बृजेन्द्र सिंह, डॉ. लालती देवी, राजेन्द्र शुक्ला, डॉ.जियाराम वर्मा, मंजूदीप रावत, सभाजीत यादव, हसन अब्बास आदि ने भी बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी ने व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी, एड.प्रदीप सिंह, सचिन रावत, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, डॉ.रिचा शर्मा, डॉ.अजय शुक्ला, तनवीर फातिमा, राजगुरु नारायण पति त्रिपाठी, नितांत सिंह, जमाल खान, किश्वर जहां, राजेश सिंह काली जेबा मलिक, आकिल हुसैन, चर्चिल भाई, जितेन्द्र वर्मा, आलोक सिंह रैकवार, सोम विकल, अंकित सक्सेना, शमशाद खान, अजय शर्मा, मेहताब जायसी, योगेश्वर सिंह, रईस अहमद, विभा त्रिपाठी, गजाला सिद्दीकी, प्रेमलाल बनौधा, डॉ.के.पी.त्यागी,, नावेद नकवी, अली हसन, शमीम कुरैशी, निहारिक सिंह, सुषमा मिश्रा, सहित भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar
somalwada nagpur -440015
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.