
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: भारत की पवित्र अमरनाथ बर्फानी बाबा तीर्थयात्रा के लिए मंगलवार 15 अप्रैल 2025 से पंजीकरण शुरू हो चुका है। पवित्र अमरनाथ बर्फानी बाबा की यात्रा इस बार 03 जुलाई से लेकर 09 अगस्त 2025 रक्षाबंधन तक चलेगी। अमरनाथ की यह पवित्र यात्रा 38 दिनों तक की होगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड जम्मू-कश्मीर इस तीर्थयात्रा का प्रबंधन करता है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रा के ईच्छुक नागरिकों के लिए देशभर में लगभग 533 बैंक शाखाओं को यात्रा के पंजीकरण के लिए अधिकृत किया है। आफलाइन के अलावा आनलाईन पंजीकरण भी शुरू किया गया है। पवित्र अमरनाथ मे बिना पंजीकरण के किसी भी यात्री को यात्रा की अनुमति नही दी जायेगी। जानका के अनुसार पवित्र अमरनाथ बर्फानी बाबा यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों , 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों, और छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति नही होगी। प्राप्त जानकारी अनुसार इस बार अमरनाथ श्राइन बोर्ड यात्रा के प्रति व्यक्ति 220 रूपय यात्रा शुल्क ले रहा है। जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा शुरू होने के आठ पहले यात्रा के पंजीकरण बंद हो जायेगा। पवित्र अमरनाथ बर्फानी बाबा की 2025 के लिए होने वाली यात्रा की तारीखों की घोषणा 05 मार्च 2025 को की गई थी। पवित्र अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए आनलाईन पंजीकरण- shriamarnathjishrine•com,और jksab•nic•in, बेवसाइट पर कर सकते हैं। यात्रा के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज की डिजिटल कॉपी अपलोड करनी होगी। अपनी यात्रा का स्लॉट भी पहले बुक कर सकते हैं। आफलाइन पंजीकरण के लिए देशभर में पंजाब नेशनल बैंक की 309 शाखाओं, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक, जेके बैंक की शाखाएं तय की गई हैं। पंजीकरण करवाने के लिए केवाईसी तथा स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्र भी देना होगा। अमरनाथ बर्फानी बाबा की पवित्र तीर्थयात्रा मे जाने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, इनमें से कोई एक दस्तावेज और पासपोर्ट साईज फोटो आवश्यक है। सभी आयु वर्ग के लोगों का अपने संबंधित राज्य के अधिकृत चिकित्सक के द्वारा सत्यापित स्वास्थ्य प्रमाण पत्र आनलाईन आफलाइन पंजीकरण के समय मे देना होगा। पवित्र अमरनाथ तीर्थ यात्रा मे जाने से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवा लेना चाहिए। यदि किसी को फेफड़े हाई ब्लड प्रेशर अथवा ह्रदय रोग से पीड़ित हैं तो अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले लें। पवित्र अमरनाथ बर्फानी बाबा गुफा समुद्र तल से करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर है। यह यात्रा दो रास्तों से होती है। दक्षिण कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल तथा अनंतनाग जिले के पहलगाम से यात्रा की जाती है। अमरनाथ बर्फानी बाबा की गुफा बालटाल से 14 किमी• और पहलगाम से लगभग 48किमी• की दूरी पर है।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.