सिकंदराराऊ (हसायन) 27 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मथुरा-बरेली राजमार्ग पर ग्राम पंचायत बस्तोई के अड्डा राजवाहे के पास एक युवक को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कौडर जहांगीरपुर निवासी प्रकाश पुत्र यशपाल सिंह अपनी मोटरसाइकिल को सड़क के दूसरे किनारे खड़ा कर पास की दुकान से सामान लेने गया था। सामान लेकर लौटते समय जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था, तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए। हालांकि, किसी भी दुकानदार ने वाहन चालक या वाहन नंबर के बारे में जानकारी देने से परहेज किया। सूचना मिलने पर सलेमपुर चौकी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एम्बुलेंस (108 सेवा) के माध्यम से उपचार के लिए सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों ने प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश जारी है।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर महापौर ने यातायात एवं अतिक्रमण शाखा के साथ की समन्वय बैठक
10/08/2026
चोटीला रावला भादरवा वेरा पर निम्बेश्वर महादेव मंदिर पर जागरण व महा प्रसादी का आयोजन किया गया ।
10/08/2026
पुलिस लाइन में सिंहस्थ ड्यूटी हेतु 11 वे प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ, 85 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एक सप्ताह लेगे प्रशिक्षण
10/08/2026
अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में अभिषेक एकेडमी भिलाई के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य सहित 20 पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव
10/08/2026
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने हर घर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ|
10/08/2026
कार की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहे 72 लीटर अवैध शराब, बंडा पुलिस ने दबोचा
10/08/2026
दूसरी जाति में लव मैरिज से नाराज परिवार ने बेटी का जीवित रहते किया पिंडदान
10/08/2026
नेशनल हाईवे 44 पर जगह-जगह गड्ढे से हो रही दुर्घटनाएं, फिर क्यों हो रही टोल वसूली
10/08/2026
टीकमगढ़ कलेक्टर का कड़ा एक्शन, नौगांव में शराब ठेकेदार शिवम मिश्रा को किया जिला बदर
10/08/2026
आदिवासी समुदाय जिस पत्थर को पूजता रहा, वह निकला 6.5 करोड़ वर्ष पुराना दुर्लभ कोरल जीवाश्म
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!