A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

हसायन में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई

  • हसायन में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई
  • सिकंदराराऊ (हसायन) 01 मई। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी परिसर में भगवान विष्णु के छठे अवतार महर्षि परशुराम जी के जन्मोत्सव पर विप्र समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान परशुराम की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विप्र शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक आर.पी. शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने भगवान परशुराम के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की और हाथ जोड़कर स्तुति वंदना की। इस अवसर पर वरिष्ठ विप्रजनों का अंगवस्त्र, पुष्पहार व छायाचित्र भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विप्र छात्र-छात्राओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक व प्रधानाध्यापक रामेश्वर दयाल शर्मा, नरेंद्रपाल शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, हरिशंकर शर्मा, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, उमाशंकर भारद्वाज, और राधाकृष्ण दीक्षित जैसे वरिष्ठजन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अन्य प्रमुख उपस्थितजनों में सोनू पाठक, तेजेंद्र कौशिक, कैलाश दादा, अरुण कौशिक, सागर पाठक, राकेश कुमार कौशिक, श्याम, मनोज पाठक, अमित भारद्वाज, लोकेश दीक्षित, विपिन कुमार शर्मा आदि रहे। कार्यक्रम व्यवस्थापक की भूमिका में प्रताप सिंह, उदयवीर सिंह, और रोहितास मेहरा सहित तमाम क्षेत्रीय विप्रजन सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक प्रस्तुत किया, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता का भी उदाहरण पेश
  • किया।
Back to top button
error: Content is protected !!