
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव मे हुए आतंकी हमले मे 26 पर्यटक मारे गए। इस हमले के बाद से भारत पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। इस बीच भारत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों और सेलिब्रेटियों के भी सोशल एकाउंटस को ब्लॉक कर दिया है। इंडियन एयरफोर्स ने उत्तरप्रदेश में गंगा एक्सप्रेस वे पर टेकऑफ और लैंडिंग अभ्यास भी किया । जानकारी के अनुसार भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यूट्यूब और इंस्टा एकाउंटस को ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी के इंस्टा एकाउंटस को भी ब्लॉक कर दिया है। जानकारी अनुसार भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेस वे पर भारतीय वायुसेना के 15 लड़ाकू विमानों ने अभ्यास किया। वायुसेना लगभग तीन घंटे तक एक्सप्रेस वे नाइट लैंडिंग अभ्यास भी किया।






