
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: भारत ने शनिवार 03 मई को पाकिस्तान से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आयात पर रोक लगा दिया है। भारत सरकार ने इस आशय को लेकर अधिसूचना भी जारी किया है। इसके साथ साथ ही पाकिस्तानी जहाजों के भारतीय बंदरगाहों पर प्रवेश करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। बंदरगाह शिपिंग मिनिस्ट्री ने कहा कि भारतीय जहाज भी पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नही जा पायेंगे। सरकार के द्वारा लिए गए फैसलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि आतंकवाद आज मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शनिवार को हैदराबाद में अंगोला के राष्ट्रपति लॉरेकों से मुलाकात के समय पर कही। जानकारी अनुसार पाकिस्तान ने शनिवार को बैलेस्टिक मिसाइल अब्दाली का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल की रेंज चार सौ पचास किमी• बताई जा रही है। भारत सरकार ने समुद्री सुरक्षा के मद्देनजर सख्त आदेश जारी किया है। अब पाकिस्तानी झंडे वाले कोई भी जहाज भारत के किसी भी बंदरगाह पर प्रवेश नही कर पायेंगे। यह निर्णय व्यापार अधिनियम 1958 के अंतर्गत लिया गया और यह तुरंत प्रभावशील भी हो गया है। अब पाकिस्तान से सीधे या किसी और मार्ग से कोई भी चीज भारत में नही लाया जा सकेगा। भारत सरकार ने यह निर्णय देश की सुरक्षा तथा जनता के हित को ध्यान में रखकर लिया है। यह नियम तुरंत लागू भी हो गया है।