
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-03 मई 2025 -: नागपुर शहर में शनिवार दोपहर के समय अचानक से तेज हवा के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। शहर के कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से नागरिकों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश के साथ ही कई जगहों पर धूप और गर्मी का मौसम भी बना रहा। नागपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के बाद कई जगहों पर मौसम गर्म बना रहा उमस के कारण लोगों को परेशानी भी हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में कुछ गिरावट आ की संभावना है पर गर्मी और उमस भी जारी रहेगा।






