A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyउत्तर प्रदेशजालौन

कोंच जालौन: कोंच क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में मारकंडेश्वर तिराहे पर चला वाहन चेकिंग अभियान

कोंच जालौन: कोंच क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में मारकंडेश्वर तिराहे पर चला वाहन चेकिंग अभियान
रिपोर्ट-इमरान अली
स्थान-कोंच, जालौन
कोंच (जालौन) कोंच नगर के मारकंडेश्वर तिराहे पर नवागंतुक क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके चलते बिना हेलमेट व बिना कागजात वाहन चला रहे लोगों में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी ने कई लोगों से उनके नाम और पते के बारे में जानकारी प्राप्त उसके अलावा उनके नेतृत्व में दो पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहन की चेकिंग की। जिसमें कई वाहनों के हेलमेट व कागजात न होने पर चालान भी काटा गया। इस चेकिंग अभियान से अराजक तत्व के लोग इधर-उधर भागते नजर आए। चेकिंग के मौके पर कोंच क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद, कोंच थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, खेड़ा चौकी प्रभारी संतराम कुशवाहा, मंडी चौकी प्रभारी नीतेश कुमार आदि सहित पूरा फोर्स मौजूद रहा
Back to top button
error: Content is protected !!