A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्यार्थियों में लगी टी डी वैक्सीन,बीमारियों से बचाव की मिली जानकारी।

IMG 20250506 110828

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली में 10 वर्ष से 16 वर्ष अंदर के विद्यार्थियों को टेटनस-डिप्थीरिया वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश कुमार कन्नौजिया के उपस्थिति टीकाकारण किया।IMG 20250506 111722
प्रधानाचार्य ने कहा कि टेटनस-डिप्थीरिया वैक्सीन के रूप में एक संयोजन टीका है जो दो गंभीर जीवाणु रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है। टेटनस जिसे “लॉकजॉ” के नाम से भी जाना जाता है, यह एक गंभीर संक्रमण है जो मांसपेशियों में दर्दनाक अकड़न पैदा करता है और जानलेवा हो सकता है। टेटनस बैक्टीरिया आमतौर पर मिट्टी, धूल और खाद में पाए जाते हैं और खुले घावों के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
डिप्थीरिया एक संक्रामक जीवाणु संक्रमण है जो नाक और गले में एक मोटी परत बना सकता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। डिप्थीरिया हृदय, गुर्दे और तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकता है और घातक हो सकता है।IMG 20250506 110239
विद्यालय के जीव विज्ञान के शिक्षक धर्म देव यादव एवं कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि टी डी वैक्सीन में टेटनस और डिप्थीरिया टॉक्सोइड्स होते हैं। टॉक्सोइड्स बैक्टीरिया द्वारा उत्पादित निष्क्रिय विष होते हैं। जब टीका लगाया जाता है, तो शरीर इन निष्क्रिय विषों के प्रति प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया विकसित करता है।IMG 20250506 105434

इसका मतलब है कि शरीर एंटीबॉडी का उत्पादन करता है जो भविष्य में इन बीमारियों के बैक्टीरिया के संपर्क में आने पर उनसे लड़ने में मदद करते हैं। टीकाकरण एनएम अंजू कुमारी ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक कृष्ण मुरारी,आलोक कुमार,नवनीत कुमार मिश्रा,मनोज कुमार उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!