A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

देवबंद क्षेत्र के ग्राम भायला मे स्थित कुछ शरारती तत्वों द्वारा शिव मंदिर से शिव लिंग उखाड़ ले जाने पर ग्रामीणों मे रोष

देवबंद। देवबंद क्षेत्र के ग्राम भायला कलां में स्थित शिव मंदिर से कुछ शरारती तत्व शिव लिंग उखाड़ ले गए। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गईIMG 20250515 221151। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम ग्रामीण पूजा पाठ करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें शिव लिंग गायब मिला। शिव लिंग को उखाड़ कर ले जाने की सूचना मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा करते किया घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों का कहना था कि इससे पूर्व भी गांव के एक मंदिर में इस प्रकार की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी रोष था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। प्रधान देवेंद्र ने कहा कि इस प्रकार की घटना निंदनीय है। बताया कि गांव में कोई भी दूसरे संप्रदाय का व्यक्ति नहीं रहता है। यह आसपास के ही किसी व्यक्ति की करतूत है। पुलिस को पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दो​षियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने अगर घटना का शीघ्र खुलासा नहीं किया गया तो वह सड़क जाम कर अन्य किसी आंदोलन करेंगे। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!