A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

जीपीएम जिले में कोयले से भरा हुआ ट्रेलर पलटा

20250525 140228

20250525 140529
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला के फॉरेस्ट बैरियर के नजदीक एक कोयले से भरा हुआ ट्रेलर पलट गया। जानकारी अनुसार कोयले से भरा हुआ ट्रेलर मध्यप्रदेश के रामपुर से छत्तीसगढ के चांपा कि ओर जा रहा था। रास्ते में यह ट्रेलर गौरेला के फॉरेस्ट बैरियर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। कोयले से भरा हुआ ट्रेलर वहां नजदीक एक पेड़ से इतनी तेजी से टकराया कि पेड़ जड़ सहित उखड़कर गिर गया। इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ। जानकारी अनुसार इस घटना के बाद से ट्रेलर का चालक वहां से भाग गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गौरेला पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। ट्रेलर चालक की तलाश भी जारी है। गौरेला के इस मार्ग पर कोयले से भरे हुए ट्रेलरों का आवागमन अक्सर होते रहता है। वाहनो की रफ्तार तेज होने के कारण दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। यातायात विभाग के इन तेज रफ्तार वाहनों पर कोई विशेष कार्यवाही नही होने वाहन चालक भी निडर होकर तेज रफ्तार के साथ वाहन चलाते हैं। जिस कारण से यहां के स्थानीय नागरिक भी नाराज हैं ।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!