A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceदेश
Trending

भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भारतीय बाजार गुलजार; सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल..

भारत में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में 455 अंक की बढ़त..सेंसेक्स 82,176.45 अंक पर बंद..एनएसई निफ्टी 148 अंक की बढ़त के साथ 25,001.15..निवेशकों की ₹3 लाख करोड़ की कमाई ..

नई दिल्ली:-भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला।
images 402
शुरुआती दौर में सेंसेक्स में हरियाली दिखी और निफ्टी भी बढ़त के साथ 25000 अंकों के पार पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 562.31 अंक उछलकर 82,283.39 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 175.7 अंक चढ़कर 25,028.85 पर कारोबार करता दिखाई दिया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 44 पैसे बढ़कर 85.01 पर पहुंच गया।
bse market cap 121098511
इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में हुई खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। इसके अलावा आरबीआई से रिकॉर्ड लाभांश की उम्मीद और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई थी। साप्ताहिक आधार पर बीएसई बेंचमार्क में 609.51 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट आई और निफ्टी में 166.65 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट आई।
विज्ञापन

a9a4b47ecc073b924237b3b686e54521
बीते आखिरी कारोबारी दिन बीएसई के 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स ने सपाट शुरुआत के बाद वापसी की थी और 769.09 अंक या 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 81,721.08 पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार के दौरान यह 953.18 अंक या 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 81,905.17 पर पहुंच गया था। बीएसई पर 2,361 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1,589 शेयरों में गिरावट आई थी। ऐसे ही 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। एनएसई निफ्टी 243.45 अंक या 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 24,853.15 पर पहुंच गया था।

download

o9FXxFzRR6zH8dz 100112 news

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के 442 लाख करोड़ रु से बढ़कर लगभग 445 लाख करोड़ रु हो गया.

download

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 455.37 अंक की बढ़त के साथ 82,176.45 के स्तर पर बंद हुआ, जोकि 0.56% की बढ़त दर्शाता है. जबकि एनएसई निफ्टी50 (NSE Nifty50) आज 148 अंक की बढ़त के साथ 25,001.15 के स्तर पर बंद हुआ, जोकि 0.60% की वृद्धि दर्शाता है. यानि आज दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान अर्थात बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों के चेहरों पर खुशी रही. मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही. बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.56% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.48% चढ़ा. ऑटो, IT, FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. मेटल, रियल्टी, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ.
images 38 1
आज निवेशकों ने एक ही सत्र में लगभग ₹3 लाख करोड़ की कमाई की, क्योंकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के ₹442 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग ₹445 लाख करोड़ हो गया.
682d57e18a6ff stock market zooms 213435649 16x9 1
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा सरकार को दिया गया बंपर डिविडेंड, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ (EU) पर शुल्क लगाने के फैसले में देरी और डॉलर में गिरावट जैसी कुछ प्रमुख वजहों ने आज भारतीय शेयर बाजार को बढ़ावा दिया. दिनभर के प्रमुख रुझान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,267 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,298 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 1,774 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 195 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 107 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 42 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

download 1download 2
टॉप गेनर और लूज़र आज BSE सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. Mahindra & Mahindra (M&M) के शेयरों में 2.17% की सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई, और यह टॉप गेनर रहा. इसके बाद Nestle India, HCL Tech, Tata Motors और ITC के शेयर 1.65% से लेकर 1.49% की बढ़ोतरी के साथ हरे निशान में बंद हुए. वहीं, सेंसेक्स के आठ शेयर आज गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. इनमें Eternal के शेयर में सबसे अधिक (4.51%) की गिरावट आई और यह टॉप लूज़र रहा. इसके बाद Ultratech Cement, Power Grid, Sun Pharma और NTPC के शेयरों में 0.47% से लेकर 0.32% तक की गिरावट दर्ज की गई.

682bfe046d04e stock market today 205854935 16x9 1
images 35
जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
इससे पहले नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की खबर बाजार के लिए निकट भविष्य में मनोबल बढ़ाने वाली होगी।
Screenshot 2025 05 26 19 27 20 701 com.opera .browser
सरकार को आरबीआई की ओर से बजट अनुमान से अधिक लाभांश भुगतान से वित्त वर्ष 2026 के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को 4.4 प्रतिशत पर बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे मुद्रास्फीति में कमी और ब्याज दरों में गिरावट का रुख बरकरार रहेगा। इससे इक्विटी बाजार को समर्थन मिलता रहेगा।’
Stock Market
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। मध्य सत्र में यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
sanmarg 2025 05 15 xj0w0sjb demo image 20
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत बढ़कर 64.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,794.59 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 769.09 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़कर 81,721.08 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 243.45 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 24,853.15 अंक पर बंद हुआ।

[yop_poll id="10"]
Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!