A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस कमिश्नर कैम्प आफिस में तैनात होमगार्ड ने लगाई फांसी

IMG 20250526 WA0025

वाराणसी पुलिस

पुलिस कमिश्नर कैम्प आफिस में तैनात होमगार्ड ने लगाई फांसी

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, तीन दिन से यहां ड्यूटी पर थे तैनात

वाराणसी – पुलिस कमिश्नर के कैम्प आफिस 40 साल के होमगार्ड ने रविवार रात फांसी लगा ली। आनन-फानन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने फंदे से उतारा। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम हाउस लाया गया है। आज सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।फूलपुर थाना के अमौत निवासी होमगार्ड अंबिका पटेल पुलिस कमिश्नर के आवास पर यूपी-112 की ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक उसकी ड्यूटी थी। पुलिस के मुताबिक, बीते तीन दिनों से वह यहीं ड्यूटी पर थे। पुलिस कमिश्नर इस वक्त शहर से बाहर हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!