?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राजगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों की जमीनो पर जबरन कब्जे किये जाने को लेकर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने दिया ज्ञापन

ग्राम सरेडी मे दबंगो ने आधी रात गरीब परिवार का मकान किया ध्वस्त

राजू बैरागी राजगढ़ 9977480626
अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों की जमीनो पर जबरन कब्जे किये जाने को लेकर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने अपर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
IMG 20250530 WA0041
उपरोक्त संदर्भ मे प्रार्थी शिवलाल वर्मा पिता देवीलाल वर्मा ने गांव के दबंगो पर आरोप लगाया कि उसके अधिपत्य का एक मकान का निर्माण ग्राम में चल रहा था, लेकिन उक्त मकान पर गांव के पंचायत के दबंगो को आपत्ति थी वे उक्त मकान पर कब्जा करना चाहते थे मकान की राउण्ड बीम तक का कार्य पूर्ण हो चुका था, जिसमें प्रार्थी के लगभग 7-8 लाख रूपये खर्च हो गये लेकिन दिनांक 29.05.2025 गुरुवार को आधी रात के समय लगभग 01:00 बजे दबंगो द्वारा उक्त मकान को जे.सी.बी. की मदद से तोड़ कर समतल कर दिया गया है.
IMG 20250530 WA0042
 दबंगो ने प्रार्थी का करीब 7-8 लाख रूपये का नुकसान कर दिया एव सरिया, रेत, गि‌ट्टी व इंटे वहां रखी हुई थी. उसे भी भर ले गये। प्रार्थी ने कलेक्टर कार्यालय मे आवेदन देकर दबंगो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की हैं भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर कार्यालय मे ज्ञापन देने के बाद कहा कि राजगढ़ जिले के एस.सी.एस.टी. वर्ग के लोगों की भूमि पर बलपूर्वक दबँगो द्वारा कब्जा किया जा रहा है जिसके संबंध में श्रीमान को अवगत कराया गया है कि संबंधित वर्ग के लोगों पर जमीनों पर जबरिया कब्जो से हमारे वर्ग पर अत्याचार हो रहा है आपसे हमारा विनम्र निवेदन है कि हमारे वर्ग की भूमि का शीघ्र निराकरण करवाये जाने का कष्ट करें। यदि समय पर निराकरण नहीं किया गया तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्ट आन्दोलन करने हेतु बाध्य होगी

 

Back to top button
error: Content is protected !!