A2Z सभी खबर सभी जिले की

रसूलपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार फिरोजाबाद, 21 जून।

रसूलपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 21 जून।

थाना रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मौनिस पुत्र मुस्तकीम खाँन निवासी गली नंबर 10/3 रसूलपुर टंकी, पुराना रसूलपुर को फतेहाबाद रोड स्थित बरी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रसूलपुर पर मुकदमा संख्या 291/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

बताया जा रहा है कि मौनिस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 48/21 दर्ज हुआ था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक विमल कुमार, उप निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह व कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है और आरोपी के आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!