A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

बेटा-बेटी को समान रूप से शिक्षित करें 

विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

सुदूर क्षेत्र में अधिकार मित्र ने दिया जानकारी

IMG 20250629 WA0001 1
कार्यक्रम में पीएलवी एंव ग्रामीण

झारखंड ,गोड्डा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को विधिक साक्षरता सह विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के लीगल एड क्लिनिक की टीम ने ग्रामीणों को कानूनी व सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। इसी कड़ी में मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा पंचायत के चमनकिता गांव में आयोजित शिविर में डालसा की ओर गठित टीम में शामिल अधिकार मित्र रामविलास महतो व सुषमा मुर्मू ने कहा कि जिले में हो रहे बाल विवाह का आंकड़ा राज्य में सबसे अधिक है। ऐसे में महिलाएं ही इस कुप्रथा पर लगाम लगा सकती हैं। बाल विवाह कानूनन अपराध है। इसके लिए उभय पक्षों के अलावा पंडित, मौलवी, बाराती सहित शामिल होने वालों के लिए सजा व जुर्माना का प्रविधान है। इसके लिए जन जागरुकता की जरुरत है। कुरीतियों पर लगाम लगाने के अपने बेटा और बेटी को समान रूप से शिक्षित करें। शिक्षा के बाद ही शादी करने की सोचें। इससे दोनो की भलाई है। इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों के लीगल एड क्लिनिकों में भी शिविर लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!